
मोनू की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा…
VAISHALI / राजापाकर : प्रखंड की नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के सूरतपुर विद्या गांव निवासी रमेश सिंह के इकलौते पुत्र 19 वर्षीय मोनू कुमार की बेरई गांव स्थित संत पाल स्कूल के पास हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग पर सड़क दुघर्टना में गुरुवार को घटना से स्थल पर ही मौत हो गई थी। यह उस समय हुई जब वह रुपए की निकाली करने के लिए हाजीपुर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जिसपर सवार शंभू पट्टी निवासी राजन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार से उसकी सीधी टक्कर हो गई और दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। लोग यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि शायद अज्ञात चार पहिये वाहन सिर को कुचलने हुए भाग चला क्योंकि उसका सिर बुरी तरह ज़ख़्मी था। उसकी मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के किसी घर में चूल्हे नहीं जले।उसके पिता अहमदाबाद में किसी कारखाने में मजदूरी का काम करते हैं। एक छोटी बहन है जिसकी हाल में ही शादी हुई थी। मोनू बहुत ही नेक इंसान था। गांव में किसी से उसकी अदावत नहीं थी। वह इंटर पास था। पंचायत की मुखिया बेबी देवी उनके पति समाजसेवी अमरेश कुमार सिंह भाजपा के राजापाकर मंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार सहित दर्जनों लोगो ने सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।