शिवचंद्र राम को जीत दिलाने को ले इंडिया गठबंधन ने कसी कमर|

वैशाली /राजापाकर : इंडिया गठबंधन प्रत्याशी शिवचंद्र राम के हाजीपुर लोकसभा से नामांकन दाखिल करने के बाद राजद- कांग्रेस, माले, वीआईपी समेत गठबंधन के सभी दलों के राजापाकर प्रखंड कमेटी ने जीत के लिए कमर कस ली है। राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से ऊर्जावान वर्करो का एक चुनाव अभियान समिति बनाई गई है। समिति को अंतिम रुप देने में भाकपा माले के वरीय नेता सुमन कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार, वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष सुनील सहनी, राजद महिला सेल के अध्यक्ष ममता कुमारी, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, वरीय राजद नेता तपसी प्रसाद सिंह, मो कमरे आलम, पवन यादव, गुड्डू राय, राजेश राम, तुलसी कुमार, लक्ष्मण यादव, संजय सिंह, पवन दास, मो शराफत, शिवरंजन उर्फ सकल पटेल, वार्ड सदस्य लक्ष्मण पटेल आदि का प्रमुख योगदान रहा है। राजद प्रखंड मीडिया प्रभारी सुबोध पटेल ने बताया इंडिया गठबंधन के सभी वर्करो का सामंजस्य के साथ एक चुनाव अभियान समिति बनाया गया है। जो हाजीपुर के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को राजापाकर प्रखंड से जीताने के लिए सजग है। कमेटी सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। चुनाव अभियान समिति पंचायतवार दौरा करके अपने गठबंधन और अपने उम्मीदवार के मिशन और विजन को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

राजापाकर के मोनू की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा |