पत्नी और पुत्र क़ो जबरन उठा ले जाने क़ो ले पांच लोगो को आरोपित कर दर्ज कराई प्राथमिकी।

वैशाली /चेहराकलां कटहरा थाना क्षेत्र के वस्ती सरसिकन पंचायत के बखरीदोआ ग्राम निवासी गणेश सिंह के पुत्र अमरनाथ कुमार ने अपने पत्नी, पुत्र एवं पुत्री को जबरन उठाकर ले जाने को लेकर बगलगीर राहुल कुमार समेत पांच को आरोपित करते हुए कटहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में लिखा है कि मैं घर पर नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए मेरी पत्नी अनुराधा कुमारी, पुत्री अस्नेहा कुमारी एवं पुत्र अनिकेत को बखरी दोआ गांव निवासी राजाराम सिंह की पत्नी पिंकी देवी, राजाराम सिंह, राहुल कुमार, पप्पू भगत, ललीता देवी, राहुल कुमार की मां सरिता देवी मेरे परिवार के सदस्यों को जबरन उठा कर ले गए। मेरी भावो मीरा कुमारी ने ज़ब विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। मुझे आशंका है कि मेरी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री को जान मार सकता या बेच सकता है।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief