पातेपुर में किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण करते वैशाली जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी|

वैशाली /पातेपुर । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत पातेपुर विधान सभा के लिए पातेपुर बीआरसी प्रांगण स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निर्मित वज्रगृह का निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहां चल रहे ईवीएम कमीशनिंग कार्य का गहनता से निरीक्षण किया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मी को आवश्यक निर्देश दिए। पंडाल को शीघ्र वाटरप्रूफ बनाने का निर्देश दिया गया। निरिक्षण के दौरान एडीएम (आपदा) डीसीएलआर, पातेपुर बीडीओ और सीओ मौजूद थे।

GOVIND KUMAR
Author: GOVIND KUMAR

संवाददाता