
LOKSABHA election 2024
VAISHALI चेहराकलां : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दो दिवसीय महा चुनाव पाठशाला कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रखंड क्षेत्र प्रत्येक बुथ पर मतदाताओं का आना-जाना लगा रहा।इस कार्यक्रम को अंजाम देने के लिए स्थानीय बी एल ओ, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता ग्राही, विकास मित्र सतत् प्रयत्नशील थे ।
जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता को जागरूकता करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।जिन में से दो दिवसीय महा चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जहां सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के मतदाताओं को चिन्हित 92 बुथों पर बुलाकर 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव एवं उससे संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वहीं आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व कर प्रखंड विकास पदाधिकारी बिनोद कुमार सहित सेक्टर पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील दिखे।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief