सोनपुर भाजपा पूर्वी मंडल के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजा सिंह के शव हुआ बरामद|

सारण / सोनपुर। भाजपा पूर्वी मंडल के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजा सिंह उम्र 22 वर्ष पिता हरेंद्र सिंह घर दुधाइला सोनपुर के वैशाली जिले के देसरी थाना की खरिका हॉल्ट के नजदीक रेलवे लाइन में ट्रेन से कटा हुआ शव को देसरी पुलिस ने बरामद किया । मृतक के पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के राजा सिंह पिता हरेंद्र सिंह घर दुधाइला के रूप में हुआ ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा कर गुरुवार को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया ।

इस घटना की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मृतक राजा सिंह पिता हरेंद्र सिंह घर दुधाइला हनुमान मंदिर स्थित को वैशाली जिले के देसरी थाना के खरिका हॉल्ट के रेलवे लाइन पर कटा हुआ शरीर को पुलिस ने बरामद किया था । इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को पुलिस ने दी वहीं दूसरी और मृतक के चचेरा भाई उदय कुमार सिंह ने बताया कि राजा कुमार अपने घर से बुधवार के शाम को अपने घर से चार चक्के के वाहन लेकर निकला था ।

जहां बुधवार के शाम घर पर नहीं पहुंचने के बाद उसकी खोजविन करना शुरू कर दी। राजा सिंह के मोबाईल स्विच ऑफ बताने के बाद सोनपुर पुलिस को परिजनों ने बुधवार के देर रात दी । जहां गुरुवार के सुबह रेलवे लाइन पर मृत अवस्था में कटे हुए शरीर खरिका हाल्ट से देसरी पुलिस ने बरामद की थी । इस घटना की जानकारी परिजनों को दी है । इस घटना में कोई हत्या कर भेकने की बात कह रहा था तो कोई प्रेम प्रसंग के बात घर पर लोग अलग अलग बातें कर रहे थे । मृतक अपने पिता के अकेला लड़का था मृतक के 3 बहन है जिसमे दो बहन के शादी हो गई है। एक बहन कुँवारी है ।

इस घटना में राजा कुमार के कैसे मौत हुई है इसके लेकर पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गई है। इस घटना के बाद जैसे ही घर पर शव पहुँचा वैसे ही भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण लोग पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए ईश्वर से परिवार जनों को इस दुःख के घड़ी में ढाढ़स बनाए रखने व मृत आत्मा के शांति प्रदान करने की लिए आराधना की । इस घटना के बाद परिवार जनों में को रो -रो के बुरा हाल है।

SANJEET KUMAR
Author: SANJEET KUMAR

संवाददाता,सोनपुर