महुआ के सुपौल टरिया में वृद्ध की हत्या कर शव को चंवर में फेंका|

महुआ(वैशाली ): थाना क्षेत्र के सुपौल तरिया पंचायत में एक ६२ वर्षीय वृद्ध की हत्या कर शव को गांव के चबर में फेंक दिया गया घटना के जानकारी मिलते ही स्वजनों में हाहाकार मच गया। घटना से आक्रोशित लोगो ने गॉव के सीमन स्थित महुआ-पातेपुर मुख्य मार्ग को बखरी दोआ मंदिर चौक के समीप शव के साथ जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया गांव के चबर में अपराधियो ने ६२ वर्षीय वृद्ध हत्या कर शव फेक कर भाग निकले। वृद्ध के शव पर नजर पड़ने के बाद किसी ग्रामीण ने लोगो को इसकी सूचना दी इसके बाद घटना स्थल पर भीड़ इक्कठा हो गया शव की पहचान गांव के ६३ वर्षीय सिया राम मांझी के रूप में कई है ।घटना की जानकारी स्वजनों को मिला तो उनके बीच कोहराम मच गया गुस्साए लोगो ने शव के साथ महुआ -पातेपुर बखरी दोआ मंदिर चौक के नजदीक मार्ग को जाम कर दिया। जाम शाम से लगभग ९ बजे रात्रि तक लगा रहा।


घटना की जानकारी पर पहचे महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद,एसआई मुकेश कुमार सिंह, एसआई देवी शंकर दृवेदी सहित अन्य थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुचं गए। पुलिस प्रशासन के घण्टो समझाने के बाबजूद शव के साथ हंगामा कर रहे लोग सड़क पर शव के साथ डटे थे जो देर रात्रि तक चलता रहा। किसी तरह मामले को शांत कराया गया. हत्या के कारणों का पता नही चला है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि में स्वजनों के द्वारा थाना ने आवेदन दिया गया है हालांकि आवेदन में हत्या के बारे में क्या जिक्र किया गया गया है। इसकी जानकारी अप्राप्त है।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief