जमुई विधायक सह खिलाड़ी श्रेयसी सिंह ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में किया राजापाकर में जन सम्पर्क |

loksabha chunav २०२४

एनडीए के पक्ष में जमुई भाजपा विधायक सह खिलाड़ी श्रेयसी सिंह ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार चिराग पासवान के पक्ष में किया प्रचार प्रसार किया


राजापाकर :प्रखंड क्षेत्र के बंघारा  जहिगरा ग्राम एवं बेरई पंचायत में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जमुई बीजेपी विधायक ने कहा कि हमारा भारत विश्व में सर्वश्रेष्ठ देशों में एक है. यह हमारे मोदी सरकार की देन है।हम चंद्रमा पर चले गए जो कि किसी ने सोचा नहीं था।.आज विज्ञान के क्षेत्र में भी हम काफी विकास कर रहे हैं .15 साल की सरकार में लाभुक के किसी काम के लिए पैसे बिचौलिए खा जाते थे।अब मोदी सरकार में डिजिटल इंडिया के तहत सीधे लाभुक के खाते पर पैसे जा रहा है ।

यह हमारी अर्थव्यवस्था में सुधार है।राज्य और केंद्र सरकार की सहयोग से राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। हमारे विधानसभा क्षेत्र जमुई में भी मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं।यह केंद्र सरकार की उपलब्धि है।सड़क के क्षेत्र में भी काफी सुधार हुआ है . यह युवाओं का भारत है।खेलो इंडिया गेम के तहत हर खिलाड़ी को देश-विदेश में खेलने का मौका मिल रहा है।हम भारत से बाहर जाते हैं तो हमें काफी मान सम्मान मिलता है और हमें गर्व होता है कि हम भारतवासी हैं ।पिछले कोविड महामारी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के लोगों को निशुल्क वैक्सीन देने का काम किया जो की एक मिसाल है।आप सभी समझ सकते हैं की पूर्व के युपीए एवं आज के एनडीए सरकार में क्या अंतर है|

आप सभी माता भाई बहनो से आग्रह है की आगामी 20 मई को एक नंबर हेलीकॉप्टर छाप पर बटन दबाकर चिराग पासवान को विजई बनाकर लोकसभा भेजने  का कार्य करें।वही जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय द्वारा विधायक श्रेयसी सिंह को फूल माला पहना कर एवं शाल भेंट कर स्वागत किया गया।

मौके पर उपस्थित  लोगों में कुणाल कुमार, अमरनाथ चौहान, बजरंग सिंह ,अवधेश राय, गुड्डू सिंह, रौशन सिंह, राहुल कुशवाहा, अरविंद सिंह, संतोष कुमार, डॉक्टर मिलन सिंह, गिरधारी सिंह सहित अनेक लोग शामिल रहे ।