लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बाजार के चौक चौराहा पर जीत हार की चर्चाओं का बाजार गर्म।

राजापाकर : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद क्षेत्र के चौक चौराहों पर जीत हार की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पार्टी के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के विजई होने का आंकड़ा प्रस्तुत कर रहे हैं ।वही मतदाता वर्ग चुप्पी साधकर परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजापाकर प्रखंड में बीते 20 मई को लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है।इस चुनाव में प्रत्याशी बने महागठबंधन के शिवचंद्र राम व एनडीए गठबंधन के चिराग पासवान समेत कई अपने भाग के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। मतदान के बाद कुछ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने चुप्पी साध ली है। लेकिन दो के बीच संघर्ष में शामिल प्रत्याशी और उनके समर्थक मतों के गणित में उलझे हैं। उनके समर्थक आंकड़ों को एक दूसरे के बीच दर्शाते दिख रहे हैं। कोई जातिगत आधार पर तो कोई पार्टी व व्यवहार के आधार पर मत प्राप्त करने की जानकारी दे रहे हैं। कुल मिलाकर चौक चौराहों के दुकानों पर जीत हार की चर्चा का बाजार गर्म है। मतगणना आगामी 4 जून को होगी।