27 मई से होगी कक्षा 9वीं और 10वीं की मासिक परीक्षा|


वैशाली ब्यूरो : आगामी 27 में से कक्षा 9वी और दसवीं की मासिक परीक्षा प्रारंभ होगी। जो 29 मई तक चलेगी। इस आशय की जानकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने देते हुए बताया है कि मई 2024 की मासिक परीक्षा में सभी विद्यार्थियों को शामिल होना अनिवार्य है। मासिक परीक्षा दो पालियां में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 8:30 बजे से 10:00 बजे तक संचालित होगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया की परीक्षा समिति ने राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए यह परीक्षा आवश्यक है। ताकि विद्यार्थियों का सतत मूल्यांकन हो सके |