
वैशाली ब्यूरो : राजापाकर प्रखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। आलम यह है कि दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। पिछले कई दिनों से तापमान में भारी वृद्धि व भारी उमस से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। पर रहे भीषण गर्मी व तेज तेज धूप के कारण आम अवाम को सुबह 8:00 बजे से ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिससे बाजारों में लोगों की आवागमन काम हो गई है।
गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है जिससे स्कूल आने जाने वाले बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है। पशु पक्षी भी परेशान दिख रहे हैं। जहां कहीं भी पानी नजर आता है पक्षियों के झुंड पानी पर टूट पड़ते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सतीश वर्मा ने बताया है कि इस भीषण गर्मी में घर से बाहर न निकले। पानी का सेवन खूब करें। विशेष जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने पर गर्मी से बचने के तमाम उपायों के साथ-साथ पानी और तरल पदार्थ का ज्यादा सेवन करें। ताकि लू और गर्मी का असर कम हो।गर्मी के बढ़ते असर के साथ हीट वेव का खतरा भी मंडराने लगा है। वैसे में बेवजह घरों से बाहर न निकले जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से सलाह जरूर लें।