Road accident
वैशाली ब्यूरो : जिले के हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग के बिदुपुर थाना के नजदीक बीते दिन एक ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में जिसमें बाइक सवार समेत चार लोग घायल होकर जख्मी हो गए हैं।घायलों को बिदुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाजरत है।मिली जानकारी के अनुसार महनार की ओर से एक ऑटो हाजीपुर की ओर जा रही थी वही विपरीत दिशा से बाइक सवार ने बिदूपुर थाना गेट के पास ही ऑटो से सीधे टकरा गई जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस घटना में सुल्तानपुर की सवाना खातून पति मोहम्मद आलम महनार के मंजू शर्मा गणिता देवी पति मुकेश पासवान और हाजीपुर के तारिक अनवर पिता जुबेर आलम घायल हुए हैं।पुलिस ने ऑटो और बाइक को जप्त कर लिया है।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 257