शिक्षाविद राजेश्वर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर।

वैशाली ब्यूरो : सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत नोचा ग्राम निवासी उच्च विद्यालय राजापाकर के जाने-माने सेवानिवृत शिक्षक शिक्षाविद राजेश्वर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों छात्रों गणमान्य लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है। बताते चले कि स्वर्गीय राजेश्वर बाबू वर्ष 1996 में यहां आए थे। वह उच्च विद्यालय दयालपुर उच्च विद्यालय राजापाकर में शिक्षक के पद पर कार्य करने के बाद वैशाली विद्यालय महुआ में योगदान देकर सेवा निवृत हुए। उसके बाद से लगातार राजापाकर बाजार में किराए के भवन में रहकर राजेश्वर कॉन्सेप्ट क्लासेस चलाकर क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा दान करते थे। वह एक लोकप्रिय शिक्षक के रूप में जाने जाते थे।स्वर्गीय राजेश्वर बाबू को राजापाकर गांव से इतना प्यार था कि पर अपने ग्राम नोचा को भी भूल गए थे। ज्यादा तबीयत खराब होने पर बीते माह उन्हें यहां के लोगों ने जबरन घर भिजवाया तथा सोमवार को अपने पैतृक आवास में अंतिम सांस ली। उनके इकलौता पुत्र हरिओम ने मुखाग्नि दी है। राजेश्वर बाबू के आकस्मिक निधन से पूरा गांव शोकाकुल है।