राजापाकर पत्रकार संघ ने पत्रकार पुत्र की निर्मम हत्या किया भर्त्सना।

वैशाली ब्यूरो : वैशाली के वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार के पुत्र पटना विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष राज को बीते दिनों कॉलेज परिसर में ही नकाबपोश गुंडों द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दिए जाने की घटना को राजापाकर पत्रकार संगठन ने कड़ी से कड़ी निंदा करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है।वही हत्यारे को फांसी की सजा देने की भी मांग सरकार से की है।

पत्रकारों ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा तथा परिवार वाले को सुरक्षा देने की भी मांग किया है ।वहीं 2 मिनट का मौन रखकर हर्ष के मृत आत्मा के शांति तथा परिजनों को शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।इस मौके पर पत्रकारों में संतोष वर्मा,अरुण श्रीवास्तव, नीरज कुमार पप्पू,कालेश्वर गुप्ता, मनीष कुमार गण मान्य लोगों में जितेंद्र वर्मा डॉ रमेश आजाद शिक्षक अशोक पंडित सुरेश चौधरी आदि शामिल हुए तथा घटना की कड़ी भर्तसना किया है।