Road accident!

एन एच 322 हाजीपुर जंदाहा के रोड के बभनी मठ के पास बस पलटी किये हुए।
वैशाली ब्यूरो : शनिवार की अपराह्न 2:30 बजे न 322 राजापाकर थाना क्षेत्र के समसपुर बभनी मैथ के पास एक सिटी राइड बस स्टेरिंग फेल होकर एक 11000 विद्युत पोल को तोड़ते हुए 10 फीट नीचे गड्ढा में जा पलटी मार दिया जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं 6 का प्राथमिक इलाज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकसीकंदर में ईलाज कर छोड़ दिया गया।एक सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है।इस घटना में किसी के मरने की सूचना नहीं है।घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग जमा हो गए तथा शीशा तोड़कर घायलों को गाड़ी के अंदर से निकाला और उपचार के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य चक सिकंदर भेजा ।

सूचना पाकर राजापाकर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह पी एस आई सुनील कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि किसी की मौत नहीं हुई है। जो घायल हैं उन्हें भी हल्की चोट लगी है।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले गाड़ी में आवाज हुई तथा गाड़ी नाच कर विद्युत पोल को तोड़ते हुए लगभग 10 फीट नीचे गड्ढा में पलट गई।बस सिटी राइड जे एच 15 सी 0844 है।