सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत,गाँव मे शव पहुंचते ही मचा कोहराम।

गांव मे शव आते ही परिजनों का रो- रो के बुरा हाल।

वैशाली ब्यूरो :बच्चों के लिए स्कूल बैग खरीदने जा रहे एक व्यक्ति की सड़क दुघर्टना में मौत। मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर चित्रगुप्त नगर निवासी स्वर्गीय अविनाश कुमार वर्मा के प्रथम पुत्र राजीव कुमार वर्मा उर्फ पुटटू जो पिछले पांच वर्षों से हरियाणा राज्य के सोनीपत के मोथल‌ स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ रह रहा था।

पिछले 28 अप्रैल को जब राजीव अपने बच्चों के लिए स्कूल बैग खरीदने जा रहा था कि अज्ञात कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उसके सिर एवं कान में गंभीर चोटें आईं और सड़क पर गिरते ही खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया।लोगों की मदद से उसे न‌ई दिल्ली सिविल लाइन स्थित सुश्रुती ट्रामा सेंटर में इलाज के भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे आईसीयू में ले जाया गया। इस बीच वह जीवन और मौत के बीच झूलता रहा।

आखिरकार 31मई की सुबह 8.45 बजे वह जीवन की जंग में हार गया और उसने दम तोड़ दिया। फिर 1 जून को उसका पोस्टमार्टम किया गया। नई दिल्ली से एंबुलेंस द्वारा उसका शव लेकर चला और 2 जून को उसका शव उसके घर राजापाकर चित्रगुप्त नगर 12 बजे पहुंचा। शव आते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। राजीव की एक 13 वर्षीया पुत्री रिद्धि कुमारी एवं एक पुत्र 11 वर्षीय रुद्र कुमार एवं पत्नी अनुपम कुमारी हैं। राजीव छह भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। वे सभी अपने घर में चूल्हे जलाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। राजीव की आर्थिक स्थिति अंत्यंत दयनीय है।

समाचार लिखे जाने तक दाह्य संस्कार के लिए ले जाया गया है। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह,पंसस तपसी प्रसाद सिंह, समाजसेवी अनिल कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने आपदा प्रबंधन विभाग से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।