प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा तय, प्रत्याशियों का धड़कनें हुई तेज|


वैशालीब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के बाद जैसे ही मतगणना की घड़ी आई प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज हो गई है एवं में बैंड प्रत्याशियों के भाग का फैसला मंगलवार को हो जाएगा जो जीतेगा वह सिकंदर बनेगा गौरतलापों की हाजीपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनाव 2024 का मतगणना मंगलवार को हाजीपुर के प्रसिद्ध कॉलेज राज नारायण कॉलेज में होगा।जिसकी सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई है। मतगणना 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 84 टेबल बनाए गए हैं जिसमें 500 कर्मियों को तैनात किया गया है। हाजीपुर (अ जा)संसदीय सीट के लिए 14 प्रत्याशियों के ई वी एम में बंद किस्मत का फैसला होगा।जिला निर्वाचित पदाधिकारी ने मतगणना में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। जिसमें 500 जवान मतगणना स्थल व शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे ।हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा 123 हाजीपुर की 24, 124 लालगंज की 26, 126 महुआ की 22, 127 राजापाकर की 21, 128 राघो पुर की 25, व 129 महनार विधानसभा की 22 राउंड में मतगणना होगी।