चिराग पासवान के जीत पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर किया हर्ष व्यक्त।

वैशाली ब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 की मंगलवार को परिणाम आते अटकलें पर विराम लग गया। जैसे ही हाजीपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चिराग पासवान के लगातार बढ़त की खबर सुनकर समर्थक पटाखे छोड़ने लगे। बताते चले कि एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी शिवचंद्र राम के बीच कांटे की लड़ाई थी जिसमें चिराग पासवान ने लगातार बढ़त बनाते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवचन्द्र राम को लगभग 157692 मतों से पराजित कर दिया। एनडीए कार्यकर्ताओं ने जीत पर लगातार खुशी का इजहार कर पटाखे छोड़ते रहे। कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं चिराग पासवान को बधाई दिया है ।


हाजीपुर सीट पर हक की लड़ाई थी। एनडीए के कोटे में पशुपति पारस अपने लिए हाजीपुर सीट मांग रहे थे जबकि चिराग पासवान पहले से ही इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोक चुके थे। हाजीपुर वही सीट है जहां से चिराग के पिता रामविलास पासवान नौ बार लोकसभा सांसद रहे हैं ।

2019 में पशुपति पारस यहां से पहली बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे और यही वजह थी कि पारस फिर इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।लेकिन एनडीए ने चाचा को किनारे कर भतीजे को चुना यह फैसला नतीजे में सही साबित हुआ चिराग ने जीत हासिल किया।