loksabha chunav 2024
पोस्टल वोट से हारे चिराग!जीते शिवचंद्र राम EVM वोट से हुई चिराग की जीत शिवचंद की करारी हार ।
वैशाली (हाजीपुर ) लोकसभा चुनाव की मतगणना सोमवार क़ो आर एन कालेज हाजीपुर मे बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हुआ सुबह ८बजे से मतो की गिनती आरंग हुआ पहले पोस्टल वैलेट की गिनती हुआ सभी चौदह उम्मीदवार मे से राजद के उम्मीदवार शिवचंद्र राम क़ो सवसे अधिक वोट 3060 प्राप्त हुआ वही दूसरे स्थान पर लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार चिराग पासवान क़ो 2612 वोट प्राप्त हुए इस तरह से देखा जाए तो पोस्टल वोट से चिराग पासवान की हार देखने क़ो मिला EVM वोट की वात किया जाए तो शिवचंद्र राम क़ो 442553 वोट मिले एवं 38.57 प्रतिशत मत मिले एवं दूसरे स्थान पर रहे वहीं प्रथम स्थान पर चिराग पासवान क़ो 613106 वोट मिले। चिराग पासवान क़ो 53.28 प्रतिशत मत मिले। तीसरे स्थाब ओर निर्दलीय उम्मीदवार सुरेन्द्र कुमार पासवान रहे उनको 17241 EVM वोट एवं पोस्टल वोट मात्र 4 मिले प्रतिशत की बात किया जाए तो 1.49 मत मिले।
चुनाव से पहले कयास लगाया जा रहा था की शिवचंद्र राम इस वार गठबंधन व जातिगत वोट का फ़ायदा उठाएंगे लेकिन ऐसा जादू इस वार नहीं देखने क़ो मिला। और उनकी करारी हार हुई ये उनकी दूसरी हार हैँ पहले चिराग के चाचा पशुपती पारस से 2019 मे हार गए थे इस वार चिराग से हार गए। कुल मतो की बात किया जाए तो ईवीएम से 1149394 एवं पोस्टल वोट 5930 टोटल मतदान 1155324 हुए।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief