Agriculture Department

वैशाली ब्यूरो : कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर वैशाली के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 13 महादलित टोला में कृषक एवं कृषक महिलाओं के स्वरोजगार हेतु केले से विभिन्न सामग्री खाद्य पदार्थ बनाने हेतु प्रशिक्षण विशेषज्ञ कविता वर्मा द्वारा दिया गया। वहीं मशरूम से भी विभिन्न उत्पाद बनाने के तरीके बताए।उन्होंने बताया कि वैशाली जिला में केले की खेती सबसे ज्यादा होती है।यहां तक की महिलाएं केले से चिप्स बनाकर स्वरोजगार कर परिवार का भरण पोषण कर सकती है ।

वहीं उन्होंने केले के पाउडर बनाने के तरीके को भी बताया। तथा कहा कि इस पाउडर से बेकरी से संबंधित विभिन्न प्रोडक्ट बिस्किट केक वगैरह भी बनाया जा सकता है।वही मशरूम के संबंध में भी उन्होंने बताया कि इसका भी पाउडर बनाकर हम बेकरी के विभिन्न प्रोडक्ट बना सकते हैं ।वहीं आज मौके पर केले से चिप्स बनाने के तरीकों को उपस्थित महिलाओं को बताया गया तथा मौके पर चिप्स भी बनाया गया। ताकि वे सीख कर स्वरोजगार कर सके।कविता वर्मा द्वारा बताया गया कि जो लोग मांस मछली नहीं खाते हैं .वे मशरूम का सब्जी एवं मशरुम से बने पाउडर के केक बिस्किट उपयोग कर सकते हैं।इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं उन्होंने महिलाओं को बताया कि बे कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में भी आकर विभिन्न तरह के प्रशिक्षण को प्राप्त कर अपना लघु उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार कर सकते हैं।इसके लिए वहां प्रशिक्षण निशुल्क होता है। इस मौके पर उपस्थित नीलम देवी, ललिता देवी, ममता देवी, सिंगारी देवी, अमिता कुमारी, शिल्पा देवी, रिंकू देवी, मिताली राज, सैबी कुमारी, साक्षी कुमारी सहित अनेक महिलाएं शामिल हुए।