
Weather news!
बिहार ( पटना ) : सुवे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भीषण गर्मी और हीटवेव की आपदाजनक स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग एवं राज्य के सभी जिलाधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सभी जिलों के संवेदनशील स्थानों पर पीने के पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में रखने को कहा है। साथ ही भूजल स्तर पर भी नजर रखने को कहा है। भीषण गर्मी एवं लू से बचने के लिए लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह देते हुए माइकिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अनुमंडल एवं सदर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है ताकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि लोगों को लगातार जागरूक करते रहें और संपूर्ण स्थिति पर निगरानी रखें।
राजद सुप्रीमो लालू प्र. यादव काकार्यकर्त्ता ने जन्मदिन मनाया
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief