Pradhanmantri Jivan Jyoti Suraksha Yojana!

सत्यम ग्राम न्यूज, ब्यूरो वैशाली : वैशाली जिले के भारतीय स्टेट बैंक शाखा राजापाकर के परिसर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा के तहत मृतक के आश्रित को दिया गया दो लाख का चेक दिया गया है। आज शाखा परिसर में मृतक के आश्रित मृतक किरण कुमारी के नामित सूरज पासवान के खाते में दो लाख की राशि हस्तांतरित की गई है।
विशेष जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया की बीमा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आता है। यह बीमा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दो तरह का बीमा खाता धारकों का होता है। एक दुर्घटना बीमा है जिसमें मात्र ₹20 प्रति वर्ष खाताधारी के खाते से राशि काटी जाती है .और दूसरा सामान्य बीमा योजना है जिसमें 438 रुपए की राशि प्रतिवर्ष अंशदान के रूप में ली जाती है।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने ग्राहकों को विस्तार से इस दोनों बीमा योजना के लाभ को बताया। मौके पर शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार उप शाखा प्रबंधक आर एन सहाय अनिल कुमार सहित शाखा के सभी कर्मी उपस्थित रहे।