सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : वैशाली जिले के सभी प्रखंड में बकरीद पर्व की तैयारी पूरी कर ली है। प्रखंड मुख्यालय समेत क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में सोमवार की प्रातः ६:३० बजे से नवाज अदा की जाएगी। इसको लेकर मस्जिदों की साफ सफाई रंग रोगन कर लिया गया है। इस्लामिक कैलेंडर के जिल्हजा माह की 10 तारीख यानी 17 जून को पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में चहल पहल रहा है।
कुर्बानी को लेकर कुछ लोगों ने बकरों की खरीदारी कर ली है वहीं कुछ लोग तो कुर्बानी के लिए बकरों को पाल रखे हैं। कहते हैं की कुर्बानी का पर्व 3 दिनों तक लगातार चलता है। मुस्लिम धर्म में बकरीद को कुर्बानी का त्योहार कहा जाता है। बकरीद मनाने के पीछे ऐसी मान्यता है कि इस दिन पैगंबर इब्राहिम अपने पुत्र इस्लाम को कुर्बानी करने वाले थे लेकिन अल्लाह ने उनके बेटे को जीवन दान दिया और उसकी जगह एक पशु की कुर्बानी दे दी गई। इसी को याद करते हुए बकरीद पर मनाया जाता है।
कुर्बानी में तीन हिस्से किए जाते हैं जिनमें से एक हिस्सा अपने लिए रखा जाता है और बाकी दो हिस्से गरीबों और करीबियों के लिए होता है।कुर्बानी पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी व जवानों की ड्यूटी लगाई है। इस पर्व में मुसलमान ईद की तरह कुर्बानी पर पर भी गरीबों का खास ख्याल रखते हैं। कुर्बानी पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में पूरा चहल-पहल बना है|

चेहराकला प्रखंड के बस्ती सरसिकन के उप मुखिया मो. फैसल ने पंचायातवासियों को ईद- उल -अजहा पर्व की तहेदिल से मुबारकबाद दी है वही अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव ने वैशाली जिलावाशियों को भाईचारे और आपसी सौहार्द में ईद -उल-अजहा बकरीद त्यौहार बनाने की अपील करते हुए मुबारक बाद दी है| |