उल्लास पूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद गले मिलकर एक दूसरे को दिया मुबारकबाद|


सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : वैशाली जिले में सभी प्रखंड में सोमबार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) बड़ी धूमधाम से मनाया गया| वही राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में बड़ी ही हर्षो उल्लास के साथ बकरीद का त्यौहार मनाया गया बकरीद की नमाज सोमवार की प्रातः 6:30 बजे पढ़ा जाना था इसलिए प्रखंड क्षेत्र के बच्चे नौजवान बूढ़े मुसलमान ने पहले सुबह से उठकर नहा धो पाक हुए और नया वस्त्र पहनकर बकरीद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद की और रवाना हुए नवाज अदाकार दुनिया देश प्रदेश एवं गांव में अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगू वही मस्जिद से बाहर निकाल कर एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दिया

तत्पश्चात बकरे की कुर्बानी दिया इस्लामी मान्यता के अनुसार बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है |बकरीद को ईद उल आज है ईद-उल-जुहा , बकरा ईद अथवा ईद -उल -बकरा के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर मुस्लिम धर्म में नमाज पढ़ने के साथ-साथ जानवरों की कुर्बानी भी दी गई। इस्लाम के अनुसार मुस्लिम धर्म के लोग अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करते हैं। कुर्बानी तीन दिनों तक मनाया जाता है। प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर पश्चिम टोला मस्जिद, दर्जी टोला मस्जिद अलीपुर बसरा रानी पोखर भलूई बैकुंठपुर आदि मस्जिदों में बकरीद की नमाज पढ़ी गई। वहीं प्रशासन की ओर से सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किए गए। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह स्वयं थाना क्षेत्र में भ्रमणशील दिखे। कुल मिलाकर बकरीद पर्व शांति व उल्लासपूर्ण वातावरण माहौल में मनाया जा रहा है|