240 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क, ब्यूरो वैशाली : वैशाली जिले के बाराटी थाना की पुलिस ने रविवार की संध्या गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के पास एक ऑटो कार से ले जा रहे देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। वही दो कारोबारी भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार व्यक्ति महुआ थाना के बाजितपुर मधौल ग्राम निवासी शिवचंद्र राय का पुत्र राहुल कुमार 21 वर्ष है।वही भागने में सफल दो व्यक्ति महुआ थाने के ही पहाड़पुर निवासी भुल्ला राय का पुत्र सुबोध राय है। तीसरा व्यक्ति का नाम मोनू कुमार है। पुलिस ने अल्टो कार एवं शराब को जप्त थाने ले तथा तीनों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज किया। जप्त अल्टो कर का नंबर बी 31 E 6088 है।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 77