सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : कनीय विद्युत अभियंता राजापाकर विक्रम कुमार ने विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी कर चार लोगों को विद्युत चोरी करते रंगो हाथ पकड़ा तथा उन लोगों के विरुद्ध राजा पाकर थाना में एफआईआर दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
कनीय विद्युत अभियंता श्री कुमार ने पत्रकार क़ो जानकारी को देते हुए बताया कि बीते बुधवार की संध्या उमाशंकर साह टेक्नीशियन, फूलन प्रसाद सिंह विद्युतज्ञऔर मानव बल विपिन कुमार प्रदीप कुमार पंडित एवं रंजन कुमार के साथ राजा पाकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापाकर छावनी टोला में दामोदर सिंह पिता सुधीर सिंह और अमोद सिंह पिता सुधीर सिंह समेत गौसपुर बरियारपुर वार्ड नंबर 5 के श्रीमती प्रमिला देवी पति रामेश्वर राय एवं कलेश राय पिता बदलू राय के यहां छापेमारी कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा तथा चारों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में राजापाकर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि विद्युत चोरी करने से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पटना को लगभग 52000 रुपया की क्षति हुई है।