वैशाली समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में विगत 10 दिनों से तीन सत्र में चले तीन दिवसीय नए अपराधिक कानुन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज हुआ समापन।

इमेज – सोशल मीडिया

तीन दिवसीय नए अपराधिक कानुन प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद एक साथ शामिल हुए पूलिस पदाधिकारी।

गुरुवार क़ो वैशाली पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता हाजीपुर : तीन सत्र के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी,अनुसंधानकर्ता को 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नए अपराधिक कानून के उपयोग तथा CCTNS पोर्टल पर सभी कार्यों की नियमित एंट्री, साक्ष्यों का संकलन,महिला हिंसा रोकथाम,संगठित अपराध गिरोह पर विशेष कानून, E-FIR ,ZERO FIR, सात वर्षो से अधिक सजा के मामले में फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन,चैन ऑफ कस्टडी,फिंगरप्रिंट,वाइस सैंपल,इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन,इंटरनेट बेस्ड इन्वेस्टिगेशन,कांड दैनिकी लेखन और नागरिक केंद्रिक पुलिसिंग पर प्रशिक्षण दिया गया।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief