illegal mining!

सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो , वैशाली : सत्यम ग्राम न्यूज़ के खबर का हुआ असर महज १५ दिनों के अन्दर …. खान निरीक्षक वैशाली प्रिया कुमारी ने बीते दिन राजापाकर थाना क्षेत्र के करीहों चवँर में एएसएचओ रूपेश कुमार महुआ थाना खनन सैप बल के साथ संयुक्त रूप से अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध छापेमारी किया।
छापेमारी के क्रम में चौड़ (चवँर) में दो जेसीबी द्वारा मिट्टी खनन कर ट्रैक्टरों पर लोड किया जा रहा था। छापेमारी दल को देखते ही जेसीबी तथा सभी ट्रैक्टर इधर-उधर भागने में सफल रहे । पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा अवैध खननकर्ता सुबोध कुमार उर्फ गिरीश कुमार ग्राम करिहों थाना महुआ की संलिप्त जाहिर हुई। इस संबंध में खान निरीक्षक प्रिया कुमारी ने राजापाकर थाना में लिखित आवेदन देकर सुबोध कुमार उर्फ गिरीश कुमार के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
धनहर खेत व चौर से अवैध मिट्टी कटाई पर रोक लगाने की मांग|