Vaishali Education Department !

सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो वैशाली : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत अंतरगत वार्ड संख्या चौदह स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में विद्यालय भवन एवं विद्यालय के बरामदा में घेराबंदी की कार्यो में गुणवत्ताहीन कार्य कराये जाने से बिक्षुब्द ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कार्यो की जांच कराने की मांग की है। वार्ड सदस्य सह विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुबोध पटेल एवं कमेटी के सदस्यों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के जिला कार्यकर्म पदाधिकारी से विद्यालय की मरम्मति की राशि को घटिया कार्य कराकर लूट खसोट करने से बचाने की गुहार लगाई है।लोगों ने बताया की सम्वेदक ने पंचायत के कई व्यक्ति को मेलजोल करके विद्यालय में घटिया किस्म का कार्य करके सरकारी राशि का लूटखसोट करना चाहते हैं। स्थानीय ग्रामीण तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने घटिया किस्म की ईट, बालू से कार्य करने की विरोध किया तो संवेदक के स्थानीय लोगों ने कहा की इसमें ग्रामीण और विद्यालय प्रबंधन समिति का कोई भूमिका नहीं है, जिला से ही निर्देश है की इसी तरह का काम होगा।जबकि इसी पंचायत के अन्य स्कूलों में बेहतर कार्य कराई जा रही है।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 174