चिराग ने चिराग ने लोकसभा स्पीकर क़ो X सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विपक्षी कांग्रेस क़ो घेरते हुए तीखा प्रहार किया।
सत्यम ग्राम न्यूज़, नई दिल्ली : हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने X हैंडिल सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर विपक्षी कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए लिखा…
“जब भी कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को पता चलता है कि उनकी हार सुनिश्चित है, तो वे दलित कार्ड चल देते हैं। 2002 में जब उन्हें पता था कि वे उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हार रहे हैं, तो उन्होंने सुशील कुमार शिंदे जी को उम्मीदवार बनाया था। 2017 में जब वे जानते थे कि वे राष्ट्रपति पद का चुनाव हार रहे हैं तो उन्होंने श्रीमती मीरा कुमार जी को उम्मीदवार बनाया । अब जब उनके पास स्पष्ट रूप से लोक सभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए संख्याबल नहीं है तो वे कांग्रेस के दलित के नेता के.सुरेश जी को नामांकित कर रहे हैं।
विपक्ष के लिए क्या दलित नेता केवल और केवल प्रतीकात्मक उम्मीदवार हैं?”
जब भी कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को पता चलता है कि उनकी हार सुनिश्चित है, तो वे दलित कार्ड चल देते हैं। 2002 में जब उन्हें पता था कि वे उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हार रहे हैं, तो उन्होंने सुशील कुमार शिंदे जी को उम्मीदवार बनाया था। 2017 में जब वे जानते थे कि वे राष्ट्रपति पद…
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) June 25, 2024
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief