•राजापाकर विधायक ने राजापाकर रानी पोखर पथ में नाला निर्माण में घोर अनियमितता की जांच के लिए डीडीसी को लिखा पत्र
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : राजापाकर रानी पोखर पथ में प्रधानमंत्री योजना से सड़क निर्माण के बाद संवेदक द्वारा नाला निर्माण में घोर अनियमितता करने एवं पीएचईडी का पानी सप्लाई का पाइप काट देने, नाला से पानी निकलने हेतू ढलान नहीं बनने,कई जगहों पर नाला को खुला छोड़ देने अधूरा निर्माण करने आदि अनियमित करने को लेकर
बिलंदपुर की जनता द्वारा आम जन शिकायत मिलने के बाद विधायक प्रतिमा कुमारी ने उप विकास आयुक्त हाजीपुर वैशाली को पत्र देकर संवेदक द्वारा अनियमितता कर सरकारी राशि की लूट खसोट किए जाने से संबंधित नाल की जांच करते हुए संवेदक पर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात कही है।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 77