सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, ग़ोरौल : भीषण गर्मी में सूख रही हलक, झुलस रहा बदन व्याकुल मन ढूंढ रहा हवा-पानी कुछ दिनों से आसमान से बरस रही आग का असर पेड़ पौधों पर भी देखने को मिल रहा है असर।
भयानक गर्मी के असर से कई पेड़-पौधे लू के शिकार हो रहे हैं। घर की छत और दीवार तपने लगी। भीतर तपन की आंच तो बाहर त्वचा को जला देने वाले मौसम से जनमानस आकुल-व्याकुल नजर आया आंच की ताप का प्रभाव यह था कि वाहन में बैठे यात्री गर्मी के प्रभाव से उबले नजर आये ।
पसीने से तरबतर बदन के बीच दिनचर्या के कार्यों में लगे लोगों के लिए प्रचंड गर्मी अब डरावनी हो चली है।इस मौसम में पशु-पक्षी अकुलाये तो जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।सुबह 10 बजते-बजते धूप इस कदर तीखी हो जाती है कि लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। दोपहर में सड़कों पर आवागमन कम होने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में सन्नाटा देखा गया।
गर्मी का प्रभाव जीव-जंतुओं से लेकर पेड़-पौधों पर दिखाई दे रहा है।