
शिविर में स्वास्थ जाँच करते हुए निजी अस्पताल के डॉक्टर
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता समस्तीपुर : जिले के एक ऐसा अस्पताल जहाँ गरीब असहाय लोगों क़ो मुफ्त इलाज दवा तथा मुफ्त जांच शिविर आयोजन करता है इस तरह के शिविर श्री राम चंद्र सेवा सदन एवं मातृका हॉस्पिटल समस्तीपुर के द्वारा आयोजित किया जाता है |

शिविर के माध्ययम से ये सुविधा पंचायत स्तर तक सुप्रसिद्ध डॉ मनोज कुमार सिंह एवं डॉ कुमार देवाशीष व डॉ सुषमा शिखा द्वारा सभी प्रकार के बीमारियों का समुचित इलाज के साथ मुफ्त दवा और मुफ्त जांच किया जाता है | इसी कड़ी में समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत वासदेवपुर पंचायत भवन के परिसर में श्री राम चंद्र सेवा सदन व मातृका हॉस्पिटल के सौजन्य से मुफ्त स्वस्थ शिविर कैंप का आयोजन हुआ इस दौरान बीमारी से ग्रशित सैंकड़ो लोग मुफ्त इलाज के साथ मुफ्त दवा व स्वस्थ जाँच कराकर लाभविनत हुये|

इस दौरान डॉक्टरों ने सभी मरीजों को एक एक पौधा भेंट किया पौधा भेंट करते हुए कहा की पर्यावरण को सुरक्षित बनाये रखने के लिए यही एक मात्र साधन हैँ अपने परिवार के संख्या के अनुसार पांच पौधे अपने जमीन मे जरूर लगाए।

Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief