गोरौल नगर पंचायत का बैठक हुआ सम्पन्न |

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता ,गोरौल : आज नगर पंचायत की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद नागेंद्र दास ने किया | उप पार्षद धनवंती देवी भी महजुद थी | मुख्य पार्षद और उपमुख पार्षद से मिली जानकारी के अनुसार पीएम आवास योजना के लाभार्थी की सूची अनुमोदन हेतु शीघ्र भेजना, अंत्येष्टि की राशि शीघ्र भुगतान करने, प्रत्येक वार्ड में सड़क पुलिया ,स्टील लाइट का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया है |

इस बैठक में अंजू देवी, वैजयंती माला, संतोष कुमार, विकास कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य पार्षदों ने भाग लिया| प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में पूर्व पारित योजनाओं का शीघ्र क्रियवंतिक हेतु निर्णय लिया गया है इस बैठक के संबंध में पूछे जाने पर मुख्य रूप से अर्चना कुमारी कुमारी ने बताया कि सभी सदस्यों को जानकारी दी गई है नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षा जल निकासी हेतु पूर्वानुमान सभी व्यवस्था दुरुस्त किया जाए, सभी सदस्यों की मह्जुदगी में योजना पारित किया गया है |

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR