crime news
अग्निशमन गाड़ी से कुचलकर बच्ची की मौत का प्राथमिकी हुआ दर्ज |
सत्यम ग्राम न्यूज़,ब्यूरो वैशाली : जिले के राजापाकर अग्निशमन दमकल के चालक द्वारा लापरवाही व तेजी गति से चलने से अनियंत्रित होकर एक महा दलित परिवार के घर में गाड़ी घुसा दिया जिस खेल रहे 6 वर्ष की बच्ची काजल कुमारी की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई थी मृतक काजल कुमारी दो माह पूर्व अपने ननिहाल थाना क्षेत्र के पोखरैरा ग्राम निवासी नाना स्वर्गीय नवल दास के यहां आई थी। इस संबंध में मृतक के पिता विजय कुमार ग्राम अलीपुर थाना राजापाकर के फर्द बयान पर राजापाकर थाना में राजापाकर अग्निशमन (दमकल) के चालक के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 84