वैशाली जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 415 विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक समेत शिक्षक पर किया स्पष्टीकरण की कार्रवाई।

वैशाली जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 415 विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक समेत शिक्षक पर किया स्पष्टीकरण की कार्रवाई।

सत्यम ग्राम न्यूज़,कार्यालय वैशाली : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 415 विद्यालय के सभी शिक्षक पर प्रसंगाधीन पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की हैँ। विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिका का तकनीकी आधारित प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करने हेतु विभाग द्वारा ई-शिक्षा कोष मोबाईल एप का निर्माण कराया गया है।

सभी शिक्षक को अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार पटना का पत्रांक 77 दिनांक 11.06.2024 एवं अधोहस्ताक्षरी पत्रांक 1571 दिनांक 24.06.2024 पत्र के माध्यम से दिनांक 25.06.2024 से विद्यालय आगमन एवं प्रस्थान के समय ई-शिक्षा कोष मोबाईल एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करने हेतु निदेश दिया गया था। अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांक 27.06.2024 का प्राप्त शिक्षक उपस्थिति प्रतिवेदन के अवलोकन किया गया।

विद्यालय की सूची जारी करते हुए 415 विद्यालयों के द्वारा एक भी शिक्षक / शिक्षिका का उपस्थिति ई-शिक्षा कोष पर दर्ज नहीं कियागया है। विद्यालय से सभी अनुपस्थित थे या आपके द्वारा विभागीय निदेश का अनुपालन नहीं किया गया है। जो वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना, मनमानी एवं सरकारी सेवक के आचरण से विपरित है। शिक्षा विभाग मे किस परिस्थिति में आपके द्वारा विभागीय निदेश का अनुपालन नहीं किया गया है।

उसी सन्दर्भ मे क्यों न आप सभी के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाय। दिनांक 28.06.2024 के अपराह्न 03:00 बजे तक अपने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में सामूहिक स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया हैँ।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief