विद्युत चोरी को ले राजापाकर थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी।

विद्युत चोरी को ले राजापाकर थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी : जंदाहा विधुत शक्ति उप केंद्र के कनीय विधुत अभियंता मनीष कुमार के आवेदन के अलोक मे दर्ज हुआ प्राथमिकी।


सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : जिले के जंदाहा अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता ने जाफरपट्टी पंचायत निवासी शत्रुघ्न साह पिता दामोदर साह ग्राम हरपुर मुकुंद के घरेलू परिसर में पहुँचे तो अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी किये जाने का ममला प्रकाश मे आया।

विद्युत की चोरी से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ₹31083 रुपए का आर्थिक क्षति हुई है. तथा इतनी ही राशि का इन्हें आर्थिक लाभ हुआ है। मौके पर छापामार दल ने चोरी से विद्युत उपयोग किए जाने वाले सामान की जप्ती सूची बनाया और सामान को जप्त किया। आवेदन में उक्त व्यक्ति के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने कीमांग किया है।

छापामार दल में शामिल जंदाहा विधुत अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता विवेक कुमार,कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार, राजीव कुमार, सुबोध कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,हेमंत कुमार, धर्मेंद्र कुमार,  सभी मानव बल  विद्युत आपूर्ति पर शाखा बसंतपुर शामिल है।

VAISHALI NEWS : विद्यालय के बिजली संबंध विच्छेद के बाद, बच्चे अन्यत्र जगह से पानी लाकर पिने क़ो मजबूर।