सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता: गोरौल: बीते देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोरीगांव से पुलिस ने 24 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही मौके से एक आल्टो गाड़ी बताया गया है कि अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को गस्ती के दौरान सूचना मिली कि रसूलपुर कोरीगांव में शराब लाया गया है। जब वहा पहुचा तो पुलिस गाड़ी को देख कुछ लोग भागने लगे, जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया,लेकिन अंधेरा का लाभ उठाकर सभी भाग निकले। भागे लोगो की पहचान थाने के ही रसूलपुर कोरीगांव निवासी राम उद्देश्य सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह एवं छितरौली गांव निवासी रजत कुमार के रूप में किया गया है। जब गाड़ी की तलासी लिया गया तो विभिन्न बोतलो में बंद लगभग 214 लीटर शराब बरामद करते हुय ऑल्टो गाड़ी को जप्त कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शराब बरामद की पुष्टि किया है। साथ ही इसमें संलिप्त लोगो की गिरफ्तारी के लिये सघन छापेमारी करने की बाते कहि है।