नहीं रहे जाने माने सुप्रसिद्ध भागवत कथावाचक पंडित कुशेश्वर चौधरी|

सुप्रसिद्ध भागवत कथावाचक पंडित कुशेश्वर चौधरी नहीं रहे|


सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, पातेपुर : वैशाली जिले के सुप्रसिद्ध भागवत कथावाचक व हिन्दी दैनिक अखबार महुआ के पत्रकार मुरारी कुमार चौधरी के पितामह पंडित कुशेश्वर चौधरी जी का बीते दिन की रात को प्रणांत हो गया। जो कि महुआ के मोहनपुर धनराज गांव निवासी थे। जिनकी अवस्था लगभग 85 वर्ष के करीब थी। बताते चलें कि वो पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। इधर पंडित चौधरी के निधन की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वो बिहार राज्य के दर्जनों जिले में भागवत कथा वाचन हेतु जाया करते थे।

मरणोपरांत उनकी अंतिम क्रिया हाजीपुर के एतिहासिक कौनहारा घाट पर किया गया। जिसमें उनके बड़े पुत्र शशि शेखर चौधरी के द्वारा मुखाग्नि दी गई। रामायणी अपनी संगीतमयी रामकथा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में भी जाने जाते थे। उनके मृत्यु खबर सुनकर जिला पार्षद संजय पासवान , जिला पार्षद पति प्रमोद झा , सुधीर मालाकार , उपेन्द्र व्यास , हरिहर सिंह , बिरंजन सिंह , उमेश सिंह , उमाशंकर चौधरी , वार्ड सदस्य दिनेश राय , पैक्स अजब लाल राय , पंकज कुमार ने उनके आवास स्थल पर पहुंचकर पीताम्बरी प्रदान की। तो वहीं दूसरी ओर उनके निधन पर रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य , अखिल भारतीय धर्म संघ के प्रांतीय एवम महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब के पत्रकारों में महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कथा सुनाने के लिए पंडित चौधरी जब मंच पर आसीन होते थे तो हनुमान जी की ऐसी कृपा बरसती थी कि उनके मुख से निकलने वाली रामकथा भक्तों को आनंदित कर देती थी।

महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब के महासचिव नागेन्द्र कुमार ने शोक व्यक्त करते कहा कि जिले से एक ऐसे प्रवचन कर्ता को खो दिया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही हो सकक्ति शोक संतप्त करने वालों में क्लब के अध्यक्ष मो मजहर हसन,उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह,नवनीत कुमार,कामेश्वर चौधरी,सुनील कुमार,राहुल कुमार,सुधीर कुमार मालाकार,संतोष वर्मा,कालेश्वर कुमार,अरुण श्रीवास्तव,अखिलेश कुमार,आशुतोष आनंद,मो एहतेशाम,कौशल किशोर सिंह,वरिष्ट पत्रकार राम नाथ विद्रोही,ब्रजेश,आदि ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित पत्रकार को सांत्वना दी है।

NAGENDRA RAY
Author: NAGENDRA RAY