उपेन्द्र कुशवाहा को राज्य सभा प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी|
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर राजापाकर बाजार निवासी युवा प्रदेश महासचिव अमर कुमार वर्मा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया है एवं एनडीए के तमाम नेता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
मालूम हो कि उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार थे किंतु निर्दलीय पवन सिंह के प्रत्याशी बनने के कारण इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह को जीत मिली थी।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 97