
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता गोरौल : थाना क्षेत्र के चांदपुरा कला गांव में शुक्रवार अचानक विजली का तार टूटकर गिर जाने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गांव के ही देवानंद साह का 32 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ हनुमान के रूप में किया गया है। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक गांव में ही मुर्गी फार्म चलाता है। मृतक अपने घर से मुर्गी को दाना देने के लिये जा ही रहा था कि अचानक विजली का तार टूटकर उसके शरीर पर गिर गया,जिससे उसका पूरा शरीर झुलस गया। अचेतावस्था में परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल लाया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक घर मे कमाने बाला अकेला व्यक्ति था। पत्नी किरण देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए हादसे से वह सदमे है। मृतक का 10 वर्षीय पुत्र आदर्श एवं 5 वर्षीय पुत्री अनुष्का का भी रो-रो-कर बुरा हाल है। दोनों बच्चे के माथे से पिता का साया उठ गया है। मृतक के पिता कुछ बोल नही रहे है । केवल आनेजाने बालो को निहार रहे है । लगता है कि की इस घटना से उनके आखों का आँशु सुख गया है। केवल विधाता को कोष रहे है।
दूसरी तरफ सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस अस्पताल पहुचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है |