VAISHALI NEWS : दरवाजे पर से वीते रात्रि बोलेरो की चोरी।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,चेहरा काला : कटहरा थाने क्षेत्र के बस्ती सारसीकन गांव स्थित एक दरवाजे से बोलेरो चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है ।

बोलेरो चोरी से संबंधित मामले में गाड़ी के मालिक बस्ती सारसीकन गांव निवासी राम पुकार साह के पुत्र रंजीत साह ने शनिवार को कटहरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में लिखा है की प्रत्येक दिन की भांति शुक्रवार को दरवाजे पर बोलेरो लगाकर आराम करने अपने घर में चले गए थे ।

इसी बीच रात्रि के लगभग 2 बजे में नींद खुली तो देखा की दरवाजे पर गाड़ी नहीं है । दरवाजे पर लगी सीसी टीवी कैमरा का परीक्षण किया तो उसमे एक कपड़ा मे मुंह लपेटे व्यक्ति गाड़ी चुराकर दरवाजे से चला गया ।

बोलेरो गाड़ी नंबर BRo 1PB 2359 है। गाड़ी चोरी होने संबंधित प्राप्त आवेदन के आलोक में कटहरा पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief