राजस्व कार्यों के निष्पादन के लिए शिविर आयोजित।

तीन किसानों के जमाबंदी का सुधार, 47 किसानों के जमाबंदी आधार और मोबाइल से लिंक किया गया है। शिविर में 2150 रुपए का लगान वसूल हुआ है। मौके पर शिविर में अंचल अधिकारी गौरव कुमार राजस्व कर्मचारी अमित कुमार रंजन अंचल अमीन राजकुमार उपस्थित रहे।

सीओ ने बताया है कि आगामी 8 जुलाई को अगला शिविर राजापाकर प्रखंड के बाकरपुर पंचायत में आयोजित होगी।