राजापाकर थाना में अपराधिक कानून लागू होने के बाद प्रथम प्राथमिक की दर्ज
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : तीन नए अपराधिक कानून लागू होने के बाद राजापाकर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह द्वारा शनिवार को नए आपराधिक कानून के नए धारा के अंतर्गत पहला प्राथमिकी दर्ज की हैँ।
हाट से मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना से संबंधित मामला दर्ज किया है। आवेदक थाना क्षेत्र के भलुई ग्राम निवासी चंदन कुमार पिता विश्वनाथ पासवान ने आवेदक ने बताया है कि वह अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06 A Q 7765 से रविवार हाट से सब्जी लेने आए थे। गाड़ी को खड़ी कर सब्जी लेने गए और तुरंत वापस आए तो उनकी गाड़ी वहां से गायब थी। आवेदन देकर कार्रवाई की जाने की मांग किया है।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 221