
थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मे शामिल गणमान्यजन।
मोहर्रम पर्व को ले तीसीऔता थाना में हुआ शांति समिति की बैठक।
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता : पातेपुर : प्रखंड क्षेत्र के तीसीऔता थाना के परिसर मे थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी की अध्यक्षता मे गणमान्य लोगो की उपस्थिति मे आगामी 17 जुलाई क़ो मुस्लिम समुदायक का महापर्व मोहर्रम मनाया जायेगा उसी के मध्य नजर रविवार क़ो हिन्दू – मुस्लिम समुदाय के लोग तीसीऔता थाना परिसर मे उपस्थित हो अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए शांतिपूर्ण मौहल मे मोहर्रम पर्व मनाने पर सहमति जताई।
शन्ति समिति की बैठक मे वीरेंद्र कुमार राय , विशुदेव राय, संजय राय,पप्पु कुमार शर्मा, राजीव कुमार,मो. इरसाद आलम, मो. समीम . मो.जमील अख्तर, मो. रफीक, मो. मकसूद, मो. दिलचन समेत दर्जनों की संख्या मे गणमान्य लोग थाना परिसर मे उपस्थित हो मोहर्रम पर्व क़ो सौहार्द पूर्ण मौहल मे मनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief