
ज्योत्सना प्रिंसी सिंह नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में प्रथम वर्ष का क्लास प्रारंभ |
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : प्रिंसी सिंह नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार से सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण क्लास जीसी प्रारंभ किया गया। जो आगामी नवंबर तक रेगुलर ऑनलाइन वा ऑफलाइन मोड में संचालित होगी।
ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षो से ग्रामीण क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा ईसीसीई से मान्यता प्राप्त मात्र एक संस्थान है जहा से 2021-23 एवम 2022-24 में चार सौ से अधिक छात्र उत्तीर्ण हो चुके है।जिसमे से बिहार के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में दर्जनों छात्रों का चयन भी नर्सरी शिक्षक पद पर हो चुका है। वे आज पच्चीस से अठाईस हजार तक सेलरी भी उठा रहे है। वर्तमान में सत्र 2023-25 में नामांकीत प्रशिक्षुओं का अभी प्रशिक्षण क्लासेज प्रारंभ किया गया है. और वर्तमान सत्र में शेष बचे हुए सीट पर नामांकन जारी है।

प्रशिक्षण को शुरुआत करते निदेशक आभा सिंह ने बतलाया की एक सफल और प्रभावशाली शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षण नितांत आवश्यकता है। क्योंकि नई शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत ऐसे शिक्षको को ही बाल वाटिका में बहाली हो पाएगी जो एनटीटी की प्रशिक्षण ले चुके है।आने वाले समय एनटीटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का है। क्योंकि सरकार बहुत जल्द नई शिक्षा नीति लागू करने जा रही है।
मौके पर प्रशिक्षक अरुण कुमार, खुशबू कुमारी, अनिता कुमारी ,अनिल कुमार, उदय कुमार, नवीन कुमार के साथ साथ सैकड़ों प्रशिक्षु मौजूद थे।
नो सिंगल यूज प्लास्टिक पर विद्यालय के बच्चों क़ो किया गया…