सत्यम ग्राम न्यूज़, संवाददाता,गोरौल : थाना क्षेत्र के वेलवर घाट गांव में एक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीड़िता की माँ ने गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुय बताया है कि बीते रात्रि उसकी पुत्री दरवाजे पर बैठी थी कि बगल के ही बिक्की कुमार अंधेरा का फायदा उठाते हुय उसके पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
लड़की के चिल्लाने पर पहुचा और तीन चार लोगों के सहयोग से दुष्कर्मी विक्की को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलते ही विक्की के घर बाले आ धमके पर मारपीट करते हुय पीड़िता के परिजनों को जख्मी कर दिया। साथ ही धमकी दिया कि अगर पुलिस को सूचित करोगे तो जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल जांच कराया गया है। आरोपी को पूछताछ के वाद जेल भेजा जायेगा।