
बढ़ती जनसंख्या आज का सबसे बड़ी समस्या- प्राचार्य
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : हाजीपुर प्रखंड के बीएमडी कॉलेज दयालपुर के परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बढती हुई जनसंख्या का प्रभाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या आज सबसे बड़ी समस्या है। इसका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रभाव देखने को मिलता है।यह समस्या आज देश के लिए एक विकराल समस्या बन गई है। अधिक जनसंख्या बढ़ने पर बोझ बन जाती है।जिससे बेरोजगारी ‘समुचित शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी समस्या है।हम प्रकृति का दोहन करने लगते हैं।
वहीं छात्रा नंदनी कुमार ने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए शिक्षा के साथ-साथ हम सभी को जागरूक होना होगा।जब तक हम जागरूक नहीं होंगे तब तक जनसंख्या हमेशा समस्या बनी रहेगी। सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई तथा अपील की गई की छोटा परिवार सुखी परिवार होता है।
हम सभी जागरुक होकर जनसंख्या नियंत्रण कर सकते हैं।कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया।कार्यक्रम में प्रोफेसर रवी चंद्रन’ प्रोफेसर उर्मिला कुमारी’ सुभाष कुमार एवं अनेक महाविद्यालय की छात्र उपस्थित हुई।