
जाफरपट्टी में राजस्व शिविर का आयोजन, कई मामलों का ऑन स्पॉट निबटारा।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत जाफरपट्टी पंचायत के सामुदायिक भवन सह पंचायत कार्यालय परिसर में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। मुखिया संजय राम की अध्यक्षता एव अंचलाधिकारी गौरव कुमार के संचालन में आयोजित शिविर में जमीन से संबंधित कई मामले का ऑन स्पॉट निबटारा किया गया। शिविर में आधार कार्ड से जमीन के रसीद का सीडिंग के अलावा पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र का आवेदन लिया गया। दो हजार तीन सौ का भू लगान वसूली किए गए। शिविर में भूमि परिमारजन से संबंधित पांच आवेदन प्राप्त हुए।
मौके पर राजस्व कर्मचारी सूरज कुमार, पंचायत सचिव रामनरेश कुमार, विकास मित्र रीना देवी, दिलीप कुमार साह, चंदन सिंह, वार्ड सदस्य सुबोध पटेल, डॉ जालंधर प्रसाद सिंह, वार्ड सदस्य चंद्रकेत कुमार, मो मुस्ताक, वार्ड सदस्य अशोक कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मो बबलू, फुलदीप राय, परमानंद सिंह, विनय पासवान, नवल सिंह, चंद्रेश सिंह, रामदयाल सिंह, अविनाश कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुरेश साह समेत अनेक लोग शामिल थे।