
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, गोरौल : उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटौलिया के वर्ग 8 के बच्चो को शनिवार को फसल उत्पादन एवं प्रबंधन के तहत भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने केला अनुसंधान केंद्र घुमाया गया। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं वर्ग शिक्षक धर्मेद्र कुमार ने बच्चों को वन विभाग द्वारा संचालित पौधशाला दिखाया।
बच्चों ने वन विभाग से पौधा प्राप्त कर प्रखंड कार्यालय , बीआरसी एवं थाना परिसर में पौधा लगाया। पौधा रोपण कार्यक्रम में प्रमुख मुन्ना कुमार,बीडीओ उदय कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने भी बच्चों के साथ पौधा रोपण किया।
Author: MANISH KUMAR
Post Views: 81